Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

पटना समेत 9 जिलों में आगामी नौ अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

राजधानी पटना समेत पूरे राज्य में आगामी 9 अगस्त तक मौसम विभाग ने भारी बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट जारी किया है। पटना समेत नालंदा, भोजपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी,बगहा, जहानाबाद, सासाराम, औरंगाबाद में सोमवार सुबह से ही बारिश हो रही है।

07 Aug 2023

पटना समेत 9 जिलों में आगामी नौ अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

पटना। राजधानी पटना समेत पूरे राज्य में आगामी 9 अगस्त तक मौसम विभाग ने भारी बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट जारी किया है। पटना समेत नालंदा, भोजपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी,बगहा, जहानाबाद, सासाराम, औरंगाबाद में सोमवार सुबह से ही बारिश हो रही है।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार एक चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र दक्षिण बिहार और इसके आसपास बना हुआ है। वहीं मानसून की ट्रफ रेखा अमृतसर, यमुना नगर, बरेली, गोरखपुर, पटना, मालदाह से होकर मणिपुर तक प्रभावी है। इसके प्रभाव से अगले 24 घंटों के दौरान पटना समेत प्रदेश के कई जिलों झमाझम बारिश के आसार हैं। बिहार में अभी तक 300.2 एमएम ही बारिश हुई है। अब तक 552.6 एमएम बारिश हो जानी चाहिए थी। ऐसे में बिहार में इस बार 252.4 एमएम और 46 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है।

रविवार से पटना में बारिश का दौर जारी है। सोमवार को भी पटना में सुबह-सुबह बारिश हुई। मौसम विभाग की माने तो आज दिनभर पटना में बारिश होती रहेगी। 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। इस दौरान अधिकतम तापमान में भी 2 से 4 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जाएगी।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News